अमृत, मर गया

गुजरात। अहमदाबाद,10 जून 2014 मंगलबार, संत आसाराम के खिलाफ गवाही देने वाले वैद्य अमृत प्रजापति की आज सुबह मौत हो गई। गौरतलब है कि अमृत प्रजापति पर 22 मई को राजकोट में दो अज्ञात युवकों ने फायरिंग की थी। इसके बाद शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहा से प्रजापति को अहमदाबाद लाया गया, जहां उनकी आज सुबह मौत हो गई।  प्रजापति पर हमले के आरोपियों को अभी तक भी पुलिस पकड़  नहीं सकी है। उल्लेखनीय है कि अमृत प्रजापति एक समय आसाराम के आश्रम में वैद्य थे।  लगभग15  वषों  तक अहमदाबाद आश्रम में वैद्य रहे प्रजापति ने आश्रम छोड़ दिया था। हाल ही में जोधपुर में एक सेविका द्वारा आसाराम पर दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद प्रजापति ने भी आसाराम के आश्रम में होने वाली कई गतिविधियों का पर्दाफाश किया था। प्रजापति ने यह भी आरोप लगाया था कि आसाराम अफीम का सेवन करते थे। इसे वे पंचेड़ बूटी कहते हैं। हालांकि आसाराम के बेटे नारायण साईं ने दावा किया कि उनके पिता अफीम का सेवन नहीं करते।  प्रजापति ने कहा कि आसाराम रतलाम से 17 किलोमीटर दूर पंचेड़ आश्रम में खुद अफीम की खेती करवाते थे और वहां से अपने लिए अफीम मंगाते थे।

 
 
Advertisment
 
Important Links
 
Important RSS Feed
MP Info RSS
Swatantra Khat RSS
 
वीडियो गेलरी




More
 
फोटो गेलरी
More
 
हमारे बारे में हमसे संपर्क करें      विज्ञापन दरें      आपके सुझाव      संस्थान      गोपनीयता और कुकीज नीति    
Copyright © 2011-2022 Swatantra Khat