बसपा विधायक रामबाई का ऐलान-ऐ-जंग - बहुजन समाज पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

ग्वालियर: बुधवार ,15, मार्च 2023, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम की 89वीं जयंती के बहाने पार्टी ने मध्यप्रदेश में चुनावी अभियान का बिगुल फूंक दिया है। बीएसपी के ग्वालियर कार्यक्रम में शामिल होने आईं प्रदेश की चर्चित बसपा विधायक रामबाई ने एलान किया है कि मध्यप्रदेश में अबकी बार बहुजन समाज पार्टी सभी विधानसभाओं पर चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी है। सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में कहा कि काहे के सिंधिया, यह जनता का गढ़ है।जनता जब करवट लेती है तो अच्छे-अच्छे को पटखनी दे देती है और यही हाल ज्योतिरादित्य सिंधिया का हो चुका है। रामबाई ने कहा- भाजपा में टिकट बिकते हैं।फिर सरकार बनाने के लिए विधायक खरीदे जाते हैं। विधायक रमाबाई ने कहा कि अबकी बार विधानसभा के चुनाव में ग्वालियर चंबल अंचल की जनता बीजेपी और कांग्रेस को सबक सिखाने वाली है। क्योंकि दोनों ही पार्टियां खरीद-फरोख्त का काम करती हैं। विधायक रमाबाई ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के लिए बीजेपी और कांग्रेस कोई चुनौती नहीं है। बल्कि दोनों पार्टियों के लिए हमारी पार्टी अबकी बार सबसे बड़ी चुनौती रहेगी।

 

मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की एंट्री को लेकर बसपा विधायक ने कहा, मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है।अगर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ती है तो ज्यादा कुछ असर नहीं दिखा पाएगी। यहां पर न तो उनके पास कोई नेता है और न ही संगठन। इसके साथ ही देश भर में सीबीआई के छापों को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा से सरकार और नेताओं पर दवाव बनाने के लिए ईडी और सीबीआई का उपयोग करती है। इसका उदाहरण मैं खुद हूं। मेरे पास भी सरकार ने कई तरह के छापे और आरोप लगाए हैं।


मध्यप्रदेश की चर्चित बसपा विधायक रामबाई ने कहा- 


बसपा में पैसे लेकर टिकट बांटने के सवाल पर विधायक रामाबाई ने कांग्रेस और बीजेपी पर सवाल खड़ा करतें हुए कहा - पैसे का लेन-देन बीजेपी और कांग्रेस पार्टी में होता है। दो से लेकर पांच करोड़ रुपये लेकर बीजेपी और कांग्रेस टिकट देती है। फिर सरकार बनाने के लिए बीजेपी करोड़ों रुपये में विधायक खरीदती है और पैसे में कांग्रेसी बिक जाते हैं। हमारी पार्टी में ऐसा नहीं होता है। मैं भगवान की कसम खाती हूं, मुझे टिकट के लिए एक रुपये भी नहीं देना पड़ा था। जब बहन मायावती मेरे चुनाव में प्रचार करने आई थीं तो खुद उनका ही 10 से 15 लाख रुपये खर्च हुआ था। अबकी बार विधानसभा के चुनाव में जनता बीजेपी और कांग्रेस को सबक सिखाने वाली है। क्योंकि दोनों ही पार्टियां खरीद-फरोख्त का काम करती हैं।

 
 
Advertisment
 
Important Links
 
Important RSS Feed
MP Info RSS
Swatantra Khat RSS
 
वीडियो गेलरी




More
 
फोटो गेलरी
More
 
हमारे बारे में हमसे संपर्क करें      विज्ञापन दरें      आपके सुझाव      संस्थान      गोपनीयता और कुकीज नीति    
Copyright © 2011-2022 Swatantra Khat