सीबीआई - जेल में बंद मनीष सिसोदिया को आज ईडी ने भी किया गिरफ्तार ,मनीष ने जेल से लिखा -देश के नाम संदेश

नईदिल्ली : शुक्रवार,10 मार्च 2023 , सीबीआई के हाथों गिरफ्तारी के बाद शराब घोटाले में जेल में बंद चल रहे मनीष सिसोदिया को आज ईडी ने भी गिरफ्तार कर लिया है। ईडी के हाथों सिसोदिया की गिरफ्तारी की खबर इसलिए अहम है क्योंकि कल ही मनीष सिसोदिया की सीबीआई की तरफ से पकड़े जाने के बाद जमानत के मामले में आज सुनवाई होनी है। 



मनीष ने जेल से लिखा -देश के नाम संदेश 

 
मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम एक पत्र  लिखा। इसमें उन्होंने ‘ शिक्षा पॉलिटिक्स’ बनाम ‘जेल पॉलिटिक्स’ की बात कही। सिसोदिया का 3 पेज का यह पत्र   अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मनीष सिसोदिया ने पत्र  में पूछा है- क्यों पावर वाली पोजिशन पर बैठे नेताओं ने अच्छे स्कूल-कॉलेज नहीं बनाए हैं। क्यों शिक्षा को दरकिनार किया जाता रहा है? अगर राजनेताओं ने अपनी पूरी एनर्जी और संसाधन लगाए होते तो विकसित देशों की तरह भारत का भी हर बच्चा अच्छे स्कूल में पढ़ पाता।
उन्होंने कहा- शिक्षा की राजनीति कठिन काम है। इसमें बच्चों, उनके पेरेंट्स और टीचर्स को मोटिवेट करने के लिए काफी प्रयास करने होते हैं। वहीं जेल पॉलिटिक्स में किसी को जेल भिजवाने के लिए जांच एजेंसियों पर दबाव डालना बहुत आसान होता है। आलोचकों को चुप कराने के लिए उन्हें जेल भेज दिया जाता है। जब उत्तरप्रदेश में एक लोक गायिका ने आवाज उठाई तो उसे जेल में डालने की धमकी दी गई।

 
 
Advertisment
 
Important Links
 
Important RSS Feed
MP Info RSS
Swatantra Khat RSS
 
वीडियो गेलरी




More
 
फोटो गेलरी
More
 
हमारे बारे में हमसे संपर्क करें      विज्ञापन दरें      आपके सुझाव      संस्थान      गोपनीयता और कुकीज नीति    
Copyright © 2011-2022 Swatantra Khat