भोपाल :गुरुवार,2 फरवरी 2023 मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि भारत की अर्थव्यवस्था और संस्कृति में किसान व गाय का महत्वपूर्ण स्थान है। कृषि और सनातन संस्कृति एक दूसरे के पूरक हैं।आज मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीति के कारण किसान और गाय दोनों मुसीबत में है।
पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ ने कहा कि आवारा घूमती गोमाता सड़क हादसों की वजह बन रही है किसान के लिये फसलों की रखवाली करना मुश्किल हो रहा है।हमारी कांग्रेस की सरकार ने गोमाता को आश्रय देने के लिये गाँव-गाँव गोशाला बनवाने का संकल्प लिया था। आज इस लूट की, झूठ की, सौदेबाज़ी की सरकार ने गोमाता को बेसहारा छोड़ दिया है। मेरी मुख्यमंत्री से मांग है कि वे सामने आयें और बतायें प्रदेश भर में आवारा गोवंश की समस्या दूर करने के लिये क्या योजना है?