मध्यप्रदेश में 27000 अन्नदाता की संतानें,किसान मित्र एवं दीदी का तमगा लिए बदहाली की जिंदगी जी रहे हैं

भोपाल : रविवार,15 जनवरी 2023 मध्यप्रदेश में 27000 अन्नदाता की संतानें किसान मित्र एवं दीदी का तमगा लिए बदहाली की जिंदगी जी रहें हैं। कई वर्षों तक भारत सरकार की आत्मा परियोजना के तहत मध्यप्रदेश के कृषि विभाग में काम करने के बाद राजनीति के शिकार हो गए !

प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने इन 27000 अन्नदाता की संतानों को काम से ही पृथक कर दिया। अब भाजपा की शिवराज सरकार आश्वासन-आश्वासन का खेल, खेल रही है। 

 
 किसान मित्र एवं दीदी संघ के राज कुमार शुक्ला ने स्वतंत्र खत.कॉम के प्रतिनिधि से चर्चा करतें हुए बताया कि किसान मित्र एवं दीदी प्रदेश के हर गांव -गली में सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देनें एवं किसानों के काम में आने वाली अड़चनों को विभाग को बताने और उनका समाधान करनें - कराने का काम कर रहें थे।


प्रदेश में सरकार बदली कांग्रेस की कमल नाथ सरकार आई तो हमें संघ ,भाजपा का कार्यकर्ता बता कर (अपमानित कर) 31 दिसंबर 2019 को काम से ही पृथक कर दिया गया। जबकि प्रदेश के 27000 हजार किसान मित्र एवं दीदी भारत सरकार की आत्मा परियोजना के तहत नाम मात्र के मानदेय पर काम पर लगें हुए थे। 

 
 मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बने भी लगभग 3 साल होने जा रहे हैं लेकिन अभी तक हम लोगों की बहाली नहीं हुई है। कांग्रेस की कमल नाथ सरकार ने हम लोगों का अपमान करतें हुए संघ ,भाजपा का कार्यकर्ता बताकर काम से पृथक किया था। सबके मन में आक्रोश था इसलिए विधानसभा के उपचुनाव में प्रदेश के किसान मित्र एवं दीदी ने भाजपा का सहयोग किया। भाजपा की सरकार बनी।

 

बावजूद इसके सरकार किसान मित्र दीदी की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। जिससे हम लोग बहुत दुखी और परेशान है। जबकी अप्रैल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि प्रदेश के हर गांव में एक किसान मित्र और एक किसान दीदी होगी, उनको हम ट्रेंड करेंगे। ट्रेनिंग के बाद उन्हें निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। लेकिन अभी तक न हम लोगो की बहाली हुई न ही कोई ट्रेनिंग प्रोग्राम आया। 


संघ पदाधिकारी विनोद द्विवेदी ने बताया 


10 जनवरी 2023 को भारतीय किसान मित्र एवं दीदी संघ शाहजानी पार्क भोपाल में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने के बाद भाजपा की शिवराज सरकार से अपनी बहाली की मांग का ज्ञापन सौप चुके हैं। भारतीय किसान मित्र एवं दीदी मजदूर संघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि किसान मित्र एवं दीदी को अविलंब बहाल किया जाए। इसके लिए तीन साल से कृषि मंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक को ज्ञापन दिए जा रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संघ पदाधिकारी विनोद द्विवेदी ने बताया कि शिवराज सरकार अगर 15 फरवरी 2023 तक बहाली का आदेश जारी नहीं करती है  तो प्रदेश भर के 27000 किसान मित्र व दीदी भोपाल में आमरण अनशन करेंगे। 

 
 
Advertisment
 
Important Links
 
Important RSS Feed
MP Info RSS
Swatantra Khat RSS
 
वीडियो गेलरी




More
 
फोटो गेलरी
More
 
हमारे बारे में हमसे संपर्क करें      विज्ञापन दरें      आपके सुझाव      संस्थान      गोपनीयता और कुकीज नीति    
Copyright © 2011-2022 Swatantra Khat