एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर की आत्महत्या

मुंबई।  शनिवार,24 दिसम्बर 2022 ,टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि तुनिषा ने मेकअप रूम में अपनी जान दे दी। 


सब टीवी पर आने वाले अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में शहजादी मरियम का किरदार अदा करने वाली तुनिषा शर्मा टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम रही हैं। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से सेट पर कुछ उदास सी नजर आ रही थीं.20 साल की तुनिषा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप से की थी।  इसके बाद वह चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पूंछवाला, शेर-ए-पंजाब: महाराजा रणजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभानअल्लाह और अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल जैसे सीरियल्स में नजर आईं। 

 
 
Advertisment
 
Important Links
 
Important RSS Feed
MP Info RSS
Swatantra Khat RSS
 
वीडियो गेलरी




More
 
फोटो गेलरी
More
 
हमारे बारे में हमसे संपर्क करें      विज्ञापन दरें      आपके सुझाव      संस्थान      गोपनीयता और कुकीज नीति    
Copyright © 2011-2022 Swatantra Khat