शिवराज की घोषणा- मेयर, अध्यक्ष-पार्षदों का मानदेय होगा दोगुना

भोपाल :सोमवार,19 दिसम्बर 2022 मध्यप्रदेश में किसानों की आय दो गुनी हो या न हो परंतु मध्यप्रदेश के जनप्रतिनिधियों की आय दो गुनी हो गई।मध्यप्रदेश के आमजन खासकर किसान काफी खुश हैं।अमीर जनता के गरीब जनप्रतिनिधियों की आय में बढ़ोत्तरी आवश्यक थी।'मेयर,अध्यक्ष-पार्षदों का मानदेय दोगुना होगा' इस जनहितैषी निर्णय की घोषणा प्रदेश के लोकप्रिय सच्चे जनसेवक जनता के लाड़ले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक सम्मेलन में की। 


आपको बता दू कि आज  मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करतें हुए कहा की महापौर, निकायों के अध्यक्षों और पार्षदों का मानदेय दोगुना होगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भोपाल में आयोजित महापौर,अध्यक्ष और पार्षदों के सम्मेलन में कही।
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देते हुए कहा- अहंकार मत रखना। विनम्र रहना। जरा भी अहंकार आया, तो जनता की नजरों से उतरना शुरू हो जाएंगे। बिना कागज देखे साइन मत करना। नियम देख लें, ये मूलमंत्र है।


 शिवराज ने कहा कि जनता किसके पास जाएगी, पार्षद के पास न, इसलिए मेयर और अध्यक्ष से भी बड़ी जवाबदारी पार्षद की है। मुख्यमंत्री, मंत्री यदि अच्छा काम कर पाएंगे, तो पार्षदों की वजह से, इसलिए पार्षद धैर्य न खोएं। हम जनता के सेवक हैं, इसलिए निराश न होना, उत्साह से भरे रहना। इस दौरान शिवराज  ने मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों का मानदेय दोगुना करने की घोषणा भी की।


मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा। अगर कोई बिल्डर नई अवैध कॉलोनी काटे, तो उसे जेल भेज दो। नियम-प्रक्रिया पूरी नहीं करे तो जेल भेज दो। कोई दिक्कत नहीं हैं इसमें। पुरानी, अवैध कॉलोनियों में कई दिनों से लोग घर बनाकर रह रहे हैं। बताओ उसे वैध बनाना चाहिए या नहीं? आज हम यह तय करके जाएंगे। सरल नियम प्रक्रिया बनाकर, उनको वैध करने का काम करेंगे, ताकि मध्यमवर्गीय और निम्न मध्यमवर्गीय भाई और बहनों को दिक्कत न हो।

 
 
Advertisment
 
Important Links
 
Important RSS Feed
MP Info RSS
Swatantra Khat RSS
 
वीडियो गेलरी




More
 
फोटो गेलरी
More
 
हमारे बारे में हमसे संपर्क करें      विज्ञापन दरें      आपके सुझाव      संस्थान      गोपनीयता और कुकीज नीति    
Copyright © 2011-2022 Swatantra Khat