देश में कल से खुलेंगे मल्टीप्लेक्स, शुरुआत में होंगी हॉलीवुड-रीजनल फिल्में रिलीज

नई दिल्ली।  गुरूवार, 29 जुलाई  2021,देश के कई राज्यों में कल से मल्टीप्लेक्स खुल जाएंगे। देश के प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन आईनॉक्स, पीवीआर और सिनेपोलिस ने अपने स्क्रीन री-ओपन करने का ऐलान कर दिया है। ज्यादातर जगहों पर 50% ऑक्यूपेसी के साथ मल्टीप्लेक्स खुलेंगे। फिलहाल बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होगी। हॉलीवुड और रीजनल फिल्में ही दिखाई जाएंगी।


जब तक महाराष्ट्र में सिनेमाघर शुरू करने की मंजूरी नहीं मिलती, तब तक हिंदी फिल्मों की रिलीज के बारे में अनिश्चितता का माहौल बना रहेगा। अब अनलॉक के बाद पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 50% ऑक्यूपेसी के साथ सिनेमा खोलने की छूट मिल चुकी है। तेलंगाना में 100% ऑक्यूपेसी के साथ सिनेमा खोलने की इजाजत दी गई है


फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अक्षय राठी ने बताया कि यह खुशी की बात है कि सारे मेजर मल्टीप्लेक्स चेन 30 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। जिन राज्यों में इजाजत है, वहां सिंगल स्क्रीन भी शुरू हो चुके हैं। हॉलीवुड की बहुत सारी मूवीज़ सिर्फ मल्टीप्लेक्स में ही नहीं, सिंगल स्क्रीन में भी अच्छा बिज़नेस करती हैं। जैसे ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फ्रेन्चाइजी हमेशा हिट रही है। ‘दी कंजुरिंग ’ भी हॉरर मूवी है और इसका भी सिंगल स्क्रीन में एक खास दर्शक वर्ग है। अक्षय बताते हैं कि इसके अलावा पंजाब में सोनम बाजवा की पवाहा फिल्म रिलीज करने का ऐलान हो चुका है। तेलुगु में 3 फिल्में रिलीज हो रही हैं। गुजरात में भी तीन फिल्मों की रिलीज का अनाउंसमेंट हुआ है। उम्मीद है अगले 5-6 सप्ताह तक यह फिल्में अच्छा-खासा दर्शक वर्ग खींचेंगी।
112 शहरों में बुकिंग शुरू
ऑनलाइन टिकटिंग की प्रमुख कंपनी बुक माय शो ने भास्कर को बताया कि 29 जुलाई तक हम 112 शहरों में 264 सिनेमा हॉल्स के लिए टिकट बुक कर रहे हैं। 30 जुलाई से यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। अभी तेलुगु में दो नई फिल्मों की बुकिंग हो रही है। इसके अलावा हॉलीवुड की मोर्टल कॉम्बेट , गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग और हिंदी की ‘राधे’ की री-रिलीज की भी बुकिंग हो रही है।

 
 
Advertisment
 
Important Links
 
Important RSS Feed
MP Info RSS
Swatantra Khat RSS
 
वीडियो गेलरी




More
 
फोटो गेलरी
More
 
हमारे बारे में हमसे संपर्क करें      विज्ञापन दरें      आपके सुझाव      संस्थान      गोपनीयता और कुकीज नीति    
Copyright © 2011-2022 Swatantra Khat