आरबीआई की घोषणाओं के बाद उछला बाजार, 424 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

बुधवार, 5 मई 2021,सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 424.04 अंक यानी 0.88 फीसदी ऊपर 48,677.55 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 121.35 अंक यानी 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ 14,617.85 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 903.91 अंक यानी 1.88 फीसदी बढ़ा था।


आज भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आरबीआई कोरोना की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रसार को देखते हुए व्यापक और त्वरित कार्रवाइयों की आवश्यकता है। जनवरी से मार्च के दौरान खपत बढ़ी है। RBI ने मार्च 2022 तक कोविड-19 से संबंधित स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 50,000 करोड़ रुपये की विशेष लिक्विडिटी सुविधा की घोषणा की। इसके जरिए बैंक रेपो रेट पर वैक्सीन मैन्युफैक्चर्स, वैक्सीन ट्रांसपोर्ट, निर्यातकों को आसान किस्तों पर लोन उपलब्ध कराएंगे। इसके अतिरिक्त अस्पतालों, हेल्थ सर्विस प्रोवाइडर्स को भी इसका लाभ मिलेगा। 


दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज यूपीएल, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एसबीआई लाइफ, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अडाणी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, आईटी, एफएमसीजी, मेटल, ऑटो, फार्मा, मीडिया, फार्मा, प्राइवेट बैंक, बैंक और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं।


शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 263.50 अंकों (0.55 फीसदी) की तेजी के साथ 48517.01 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 73.90 अंक यानी 0.51 फीसदी के उछाल के साथ 14570.40 के स्तर पर खुला था। 


गौरतलब है कि मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 465.01 अंक यानी 0.95 फीसदी नीचे 48,253.51 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 137.65 अंक यानी 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 14,496.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

 
 
Advertisment
 
Important Links
 
Important RSS Feed
MP Info RSS
Swatantra Khat RSS
 
वीडियो गेलरी




More
 
फोटो गेलरी
More
 
हमारे बारे में हमसे संपर्क करें      विज्ञापन दरें      आपके सुझाव      संस्थान      गोपनीयता और कुकीज नीति    
Copyright © 2011-2022 Swatantra Khat