गूगल की सर्विसेस डाउन जीमेल, गूगल ड्राइव पर फाइल अटैच नहीं हो रहीं, हजारों यूजर्स ने शिकायत दर्ज की

नई दिल्ली। गुरुवार, 20 अगस्त 2020,दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल गूगल की कई सर्विस डाउन हो गई हैं। सबसे ज्यादा समस्या जीमेल, गूगल ड्राइव और यूट्यूब पर है। इसकी वजह से यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। जीमेल और गूगल ड्राइव पर फाइल अटैच नहीं हो रही। वहीं यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने में दिक्कत आ रही है।


गूगल की कुल छह सर्विस में शिकायतें आई हैं। जीमेल, ड्राइव और यूट्यूब के अलावा गूगल मीट, गूगल वॉइस और गूगल डॉक्स पर भी कुछ तकनीकी परेशानियां आ रही हैं। समस्याएं डेस्कटॉप के साथ ऐप्स पर भी आ रही है। शिकायतें मिलने के बाद गूगल ने इन सभी को ठीक करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इस संबंध में ट्विटर पर पिछले एक घंटे में हजारों यूजर्स ने शिकायत दर्ज की है।


गूगल पर सबसे ज्यादा 84% समस्या लॉगइन की है। गूगल ड्राइव पर 76% समस्या फाइल सिंक नहीं होने की है। जीमेल या ड्राइव पर कोई फाइल अटैच करने पर यह बार-बार जंप हो रही है और दोबारा अटैच होने लगती है।पिछले महीने भी जीमेल में समस्या आई थी। कई यूजर्स ने लॉगिन नहीं कर पाने की शिकायत की थी। स्टेटिस्टा की रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में जीमेल के करीब 150 करोड़ यूजर्स हैं। इनमें से 32 करोड़ यूजर्स भारत में ही हैं। वहीं जीमेल के  दुनियाभर में 200 करोड़ यूजर्स हैं।


इंटरनेट पर नजर रखने वाली डाउनडिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक जीमेल में समस्या 20 अगस्त को सुबह 9 बजे आई। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा 62% समस्या फाइल अटैचमेंट की, 27% लॉगइन की और 10% मैसेज रिसीव नहीं होने की है। यूट्यूब पर यह समस्या 19 अगस्त से ही आने लगी थी। इसमें अपलोडिंग की समस्या 51%, वीडियो देखने की 42%, जबकि वेबसाइट न खुलने की समस्या 24% है।

 
 
Advertisment
 
Important Links
 
Important RSS Feed
MP Info RSS
Swatantra Khat RSS
 
वीडियो गेलरी




More
 
फोटो गेलरी
More
 
हमारे बारे में हमसे संपर्क करें      विज्ञापन दरें      आपके सुझाव      संस्थान      गोपनीयता और कुकीज नीति    
Copyright © 2011-2022 Swatantra Khat