चीन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए

भोपाल . रविवार, 19 अप्रैल 2020 मानवता के दुश्मन चीन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पूरी दुनिया को वैश्विक महामारी देने वाला चीन पूरी दुनिया का दुश्मन है। यह बात सर्व विदित है कि यह जानलेवा वायरस चीन की देन है। पूरी दुनिया में अबतक करीब पौने दो लाख लोगो की जान जा चुकी है। करोड़ो संक्रमित हैं। इस वायरस से पूरी दुनिया के लोग अपने -अपने घरों में डरे सहमे बैठे हैं। विश्व की मानवता कराह रही है। दुनिया की सारी अर्थ व्यवस्था चौपट हो चुकी है। लोग खाने के लिए दाने -दाने को मोहताज हैं। विश्व की कई कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि कोरोना का वायरस चीन के वुहान की एक प्रयोगशाला से निकला और दुनियाभर में फैल गया है। चीन इस मामले में चुप्पी साधे बैठा है। विश्व के सभी देशों को मिल कर चीन के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करना चाहिए। विश्व मानवता का पुजारी "वसुधैव कुटुम्बकम्" का नारा देने वाले भारत को चीन के खिलाफ कार्रवाई की अगुआई करनी चाहिए। वही अमेरिका सहित दुनिया के सभी देशों को इसमें एक जुटता अपनानी चाहिए।  

 
 
Advertisment
 
Important Links
 
Important RSS Feed
MP Info RSS
Swatantra Khat RSS
 
वीडियो गेलरी




More
 
फोटो गेलरी
More
 
हमारे बारे में हमसे संपर्क करें      विज्ञापन दरें      आपके सुझाव      संस्थान      गोपनीयता और कुकीज नीति    
Copyright © 2011-2022 Swatantra Khat