गुजरात के बनासकांठा में राहुल गांधी की कार पर हमला

गुजरात के बनासकांठा में बाढ़ पीड़ित लोगों से मिलने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर पथराव हुआ है।  पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि इस हमले में राहुल गांधी की कार के शीशे टूट गए। आपको बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज ही राजस्थान के जालौर जिले में बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया था।  राहुल गांधी ने सांचोर के कच्छेला, देवड़ा, दवई, अमली, हदेचा जैसे गांवों में बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात की।  ये इलाके राज्य में हाल में पैदा हुई बाढ़ जैसी स्थिति से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कई गांवों का संपर्क अब भी टूटा हुआ है। राजस्थान के बाद राहुल गांधी गुजरात के बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करने पहुंचे थे। बनासकांठा जाते समय कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पत्‍थर फेंके इससे उनकी गाड़ी के शीशे फूट गए।  कांग्रेस उपाध्‍यक्ष को काले झंडे भी दिखाए गए हैं हालांकि राहुल गांधी सुरक्षित हैं। 


राहुल ने ग्रामीणों के साथ बातचीत में कहा, हम आपके लिए जो भी कर सकते हैं, करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार इन लोगों पर ठीक से ध्यान नहीं दे रही है, कांग्रेस पार्टी बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है।  राहुल ने कहा कि सरकार की ओर से लोगों की मदद नहीं की जा रही है। उनके साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट भी थे। 

 
 
Advertisment
 
Important Links
 
Important RSS Feed
MP Info RSS
Swatantra Khat RSS
 
वीडियो गेलरी




More
 
फोटो गेलरी
More
 
हमारे बारे में हमसे संपर्क करें      विज्ञापन दरें      आपके सुझाव      संस्थान      गोपनीयता और कुकीज नीति    
Copyright © 2011-2022 Swatantra Khat